फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सांसद ने सदन में उठाया भंडारण क्षमता का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। प्रदेश में खरीदे गए खाद्यान्न के भंडारण के लिए एफसीआई के पास 13.49 लाख टन भंडारण क्षमता है। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री ने यह जानकारी सलेमपुर के सांसद रामाशंकर राजभर की तरफ से लोकसभा में उठाए गए एक सवाल के जवाब में दी। सांसद ने उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न खरीद व भंडारण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2020 से अब तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा केंद्रीय पूल के लिए उत्तर प्रदेश से गेहूं और चावल की वास्तविक खरीद कितनी रही और वर्ष वार निर्धारित खरीद लक्ष्य क्या था। सांसद ने यह भी जानना चाहा कि प्रदेश में वर्तमान में कितने केंद्रीय भंडार भंडारण स्थान की कमी का सामना कर रहे हैं, और भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें