फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनोकामना पूर्ण करती हैं पथरा ताल की समय माता

Mon, 23 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। कस्बे से एक किलोमीटर उत्तर पथरा ताल में समय माता स्थान पर श्रद्धा से दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। इन दिनों चैत्र नवरात्र पर्व पर मां के दर्शन पूजन करने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 27 मार्च को होने वाले मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। पथरा कस्बा निवासी हरिओम पांडेय, मक्खनलाल उमेश चंद्र मिश्र, ओम प्रकाश यादव, राम लखन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कसौधन सहित आदि लोगों ने बताया कि गांव के पूर्वजों के अनुसार पथरा ताल में कभी जंगल हुआ करता था, जहां एक पाकड़ का विशाल वृक्ष था। उसी पेड़ के नीचे कई साल पहले किसी व्यक्ति ने माता की पूजा-पाठ करके मन्नत मांगी थी जो तत्काल पूर्ण हो गई।
विज्ञापन

तभी से गांव व आसपास के लोगों ने भी पूजा-अर्चना शुरू कर दी और अपनी-अपनी मन्नत मांगने लगे। सभी की मुराद माता पूरी करने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें