चनुकी। स्वामी देवानंद मठ का मुख्य गेट रविवार को शिव मंदिर पर पूजन करने के लिए खोल दिया गया। गेट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना किया। पीजी कॉलेज देवाश्रम मठ के चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य गेट पुलिस की देखरेख में खोला गया। गेट नहीं खोले जाने की बात को लेकर दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसी दौरान शिवरात्रि के कारण अंदर स्थित शिव मंदिर के दर्शन के लिए प्रशासन ने गेट खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक लार संतोष कुमार थाने के वाहन से मौके पर मौजूद रहे। कुछ लोग गेट को पूरी तरह से खोलने की बात करने लगे, लेकिन लोगों के समझाने के बाद सभी लोग मान गए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेले में आए लोगों को वाहन सहित अंदर जाने से रोकने के लिए छोटे गेट से श्रद्धालुओं को पूजा के लिए भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। संवाद