रामपुर कारखाना। सुभाष चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पहुंच कर उन्हें विकसित भारत 2047 के बारे में लिंक पर कैसे और क्या-क्या अपलोड करना है उसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा या चलाया जा रहा अभियान भारत को विश्व गुरु बनाने की तरफ है। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं ,व्यक्तिगत विचार, कैसे हम विकसित भारत बनाएंगे, उसे अपलोड करना है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। बूथ स्तर से लेकर के मंडल , जिला और प्रदेश तक उनकी भागीदारी होती है। इससे पहले उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडे, गौतम सिंह, अजय सिंह, सतीश राव, पुरुषोत्तम पांडेय, सागर विश्वकर्मा, सत्यम मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, गौरव शुक्ला, रविंद्र शर्मा, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।