रुद्रपुर। तहसील सभागार में शनिवार को विधायक जयप्रकाश निषाद ने विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन कृषकों के वारिसों में किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 12 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया।25 जुलाई 2025 को सर्प दंश से प्राण गंवाने वाले तेतरिया के किसान शंभू शरण मिश्र के पुत्र दीपक मिश्र को चार लाख रुपये, 14 अगस्त 2026 को सर्पदंश से मरे दीवान पोखरा के किसान वीरेंद्र यादव की पत्नी आशा देवी को चार लाख रुपये और दो सितंबर 2025 को गांव की पोखरी में डूबकर मरी एकौना की रिया कुमारी की माता संजू देवी को चार लाख रुपये का चेक दिया। इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक नम्रता सिंह, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, एनटी अनिल तिवारी,आरके संतोष बेनीवाल मौजूद रहे।