सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर (रहमतनगर) में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक के दरवाजे पर चढ़कर उसपर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडा, लोहे के रॉड और धारदार हथियार से हमला कर एक युवक का सिर फोड़ दिया। मौसेरे भाई की भी पिटाई की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित शाहिल खान की तहरीर के अनुसार, गांव के इस्तखार सिद्दीकी, शाहिल, तौसीफ सिद्दीकी, जिशान सिद्दीकी, मना खातून समेत कुछ अन्य लोग एकजुट होकर गाली देते हुए उसके दरवाजे पर पहुंचे। विरोध करने पर हमला बोल दिया। आरोप है कि शाहिल सिद्दीकी ने रॉड से सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। प्रभारी कोतवाल राघवेंद्र ने बताया किप्राथमिकी दर्ज जांच की जा रही है।