फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यज्ञ से लौट रहे युवक को पीटकर मनबढ़ों ने बाइक छीनी

Thu, 13 Mar 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जिगनी सोन्हौली गांव के आरा मशीन के पास एक 18 वर्षीय युवक को घेरकर कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पिटाई के बाद उसकी बाइक भी छीन ले गए। बताया जा रहा है कि युवक बभनी संकरा पार गांव में चल रहे यज्ञ देखकर मंगलवार रात साढ़े दस बजे अपने गांव वापस लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। उधर, बुधवार सुबह जब पीड़ित के परिजन पूछताछ करने हमलावरों के गांव पहुंचे तो हमलावर बाइक वापस लौटा दिए। भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकनपुरा गांव निवासी गोविन्द शुक्ला का बेटा अमन शुक्ला मंगलवार को खुखुंदू थाना क्षेत्र के बभनी सकरा पार गांव में चल रहे यज्ञ में बाइक से गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह वहां से अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। वह अभी जिगनी सोन्हौली गांव के आरा मशीन के पास ही पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे दस बारह मनबढ़ो ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और जब तक वह कुछ समझ पाता हमलावर उसे मारपीट कर उसकी बाइक छिन ले गए। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों की संख्या 10 से 12 के लगभग थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। उधर, जब पीड़ित के परिजन बुधवार सुबह जिगनी सोन्हौली गांव में हमलावरों के पास पहुंचे तो वह बाइक वापस लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें