फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 16 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं पर हमले के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे। ग्राम्य न्यायालय को अव्यवहारिक बताया गया। उनका कहना था कि कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। अधिवक्ताओं के उपर हमला किया जा रहा है। पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया।अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह और सचिव अनिल सिंह ने कहा कि जिले की पुलिस नाकाम हो चुकी है। वकीलों के उपर हमला किया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि रुपये की वसूली में जुटी हुई है। पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता में नाराजगी है। इस दौरान श्रीराम तिवारी, लल्लन मिश्र, सुशील मिश्र, अरविंद साहनी, आरपी कुशवाहा, तरुण मणि, वीरसेन राव, राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें