खुखुंदू। जल निगम में लगा 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह से जला है। इससे क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित है। एक स्कूल समेत 20 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि जेई से कई बार ट्रांसफाॅर्मर बदलने की गुहार लगाई गई मगर सुनवाई नहीं हो रही है। उपकेंद्र खुखुंदू से कस्बे के जल निगम में बिजली आपूर्ति होती है। पंप नंबर दो के संचालित होने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। है। जेई सोनू प्रसाद ने बताया कि रविवार को ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा। संवाद