रामपुर बुजुर्ग। बनकटा क्षेत्र में एक गांव की पीड़ित महिला पुत्र के साथ थाने पहुंचकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर घर का सामान तोड़ने का आरोप लगाई थी। चर्चा है कि महिला जब दरोगा के पास फरियाद लेकर पहुंची तो पीड़ित को न्याय देने के बजाय उसके पुत्र को ही थाने में तीन घंटे तक बैठा लिया। चर्चा यह भी है कि बाद में थानाध्यक्ष के संज्ञान में आने के बाद युवक को समझा बुझाकर छोड़ दिया गए। हालांकि महिला अपने पुत्र को निर्दोष बताकर गिड़गिड़ाती रही। लेकिन, दरोगा ने बात नहीं सुनी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।