गौरी बाजार। मार्ग दुर्घटना में नौ दिन पहले घायल हुए युवक की चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार, 18 अक्तूबर को पननहा गांव निवासी चंदन कन्नौजिया (27) और राजू कन्नौजिया (38) ट्राॅली से मूर्ति लेकर आते समय गौरीबाजार थक्षेत्र के देवगांव मोड़ के टैंकर की टक्कर से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर लाया गया। दो दिन बाद एक निजी अस्पताल में चंदन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि राजू कन्नौजिया को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए परिजन चंडीगढ़ ले गए। जहां उसकी सोमवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरा परिवार गम में डूब गया। संवाद