फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व प्रधान से हुई मारपीट की पैरवी करने पर दिया गया घटना को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




देवरिया। समाजवादी पार्टी के नेता पर की गई फायरिंग और कार से कुचलने का प्रयास रंजिश के तहत किया जाने वाला मामला बताया जा रहा है। वह मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज में घायल सपा नेता मुन्ना यादव का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके गांव में पूर्व प्रधान हीरा गोंड को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।

जिला मुख्यालय जाते समय पूर्व प्रधान से घटना की जानकारी हुई, तो वह थाने गए थे। थानाध्यक्ष से बात करके जिला मुख्यालय के लिए जा रहे थे। तभी पुरुषोत्तमपुर के पास आरोपियों ने जान लेने की नियत से हमला कर दिया। उधर पूर्व प्रधान ने मारपीट के मामले में तहरीर दी है। माना जा रहा है कि मुन्ना यादव पर किया गया जानलेवा हमला और कार से कुचलने का प्रयास उनके प्रधान के पक्ष में आना ही मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

थानाध्यक्ष ने गोली चलने की सूचना को बताया गलत

घटना की जानकारी है। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां फायरिंग की बात गलत है। मेडिकल कॉलेज में दिए बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।



-नंदा प्रसाद, थानाध्यक्ष, रामपुर कारखाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें