देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के वीरेंद्र शर्मा 55 शुक्रवार को पत्नी की दवा लेने एम्स गए थे। दूसरे दिन भी घर वापस नहीं लौटने से परिजन परेशान हैं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पकड़ी वीरभद्र गांव के वीरेंद्र शर्मा के पत्नी की तबीयत खराब है। गोरखपुर एम्स से इलाज चल रहा है। दवा समाप्त होने पर शुक्रवार को वीरेंद्र दवा लाने के लिए करीब ग्यारह बजे घर से गोरखपुर एम्स के लिए निकले। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो घर वाले परेशान हो गए। बेटे विनय शर्मा ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।