फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईटेंशन तार टूट कर गिरा, सियार की मौत

Wed, 11 Jun 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बरवा मानसिंह गांव के पास बुधवार की दोपहर हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक सियार की मौत हो गई। जानकारी होने पर निगमकर्मियों ने इसे ठीक कर देर शाम तक सप्लाई बहाल कराई। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के सहवा और बरवा मानसिंह गांव के बीच बुधवार की दोपहर 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार टूट कर गिर गया।
विज्ञापन

तार नीचे गिरने के बाद भी उसमें विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। इसकी चपेट में आने से एक सियार की मौत हो गई। बाद में सप्लाई बंद हुई।
संयोग ठीक रहा कि यहां कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो जाता।
निगमकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तार सही कराकर शाम पांच बजे के करीब सप्लाई बहाल कराई।
इससे करीब साढ़े छह घंटे तक सप्लाई बाधित रही। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें