फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब के नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया इन्कार

Thu, 18 May 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में भी नहीं बनी बात तो बिना दुल्हन लौटी बरात, पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे दूल्हे के साथी फरार हो गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। शादी में शराब पीकर जयमाल स्टेज पर पहुंचना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे की ओछी हरकत देख विवाह से इन्कार कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर घराती पक्ष ने यूपी 112 पुलिस बुला ली। पुलिस को देख हंगामा कर रहे व उसके साथी फरार हो गए। बाद में दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने बुधवार पूरी रात पंचायत कर किसी तरह शादी संपन्न कराने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन के सख्त तेवर के आगे बराती व घराती पक्ष के लोग पीछे हट गए। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

भटनी के वीरसिंहपुर गांव में बुधवार रात खुखुंदू के अमवा पांडेय से बरात आई थी। यहां द्वारपूजा से लेकर अन्य रस्म उल्लास के साथ निपटीं। जयमाल की रस्म के लिए दूल्हा मंच पर पहुंच गया। कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। उसने देखा कि दूल्हा शराब के नशे में खुद पर काबू नहीं कर पा रहा है। वह स्टेज पर ही नशे में युवतियों से ओछी हरकत करने लगा। दुल्हन के रोकने पर दूल्हा नाराज होकर दुल्हन को बुरा भला कहने लगा। यह सब देख मौके पर मौजूद अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे, तभी दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन इसके बाद जयमाल स्टेज से उतर गई। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ता देख ज्यादातर बराती भाग निकले। दूल्हे व उसके पिता को ग्रामीणों ने रोक लिया। खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया। जानकारी मिलते ही भटनी थाने की 112 पुलिस टीम मौके पर गई। पुलिस को देख दूल्हा व उसके साथी किसी तरह मौके से भागने में सफल रहे। बराती और घराती पक्ष के बुजुर्गों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर किसी तरह शादी सम्पन्न कराने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन के साफ इन्कार करने पर उनकी एक न चली। इसके बाद बराती बिना दुल्हन के घर लौट गए। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दूल्हे के शराब के नशे में होने के चलते दुल्हन ने शादी से इन्कार किया था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार सुबह थाने बुलाई थी। लेकिन अभी कोई आया नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें