सिद्धार्थनगर। मोहाना थाने की पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली एक बच्ची को सकुशल ढूढ़ निकाला और परिवार को सकुशल सौंप दिया है। एसओ मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली कि एक बच्ची अपने घर से नाराज होकर कस्बा ककरहवा में चली गई है। इस सूचना पर तत्काल चौकी इंचार्ज ककरहवा थाना मोहाना मय फोर्स द्वारा तत्परता हुए बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। बच्ची के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना मोहाना पुलिस की प्रशंसा की। संवाद