भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना के एक गांव की एक युवती अपने घर में रखे मां के जेवरात व कुछ नकदी रुपये लेकर रविवार रात प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बगल के एक गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है।