फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर गिरा

Thu, 27 Aug 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली-पैकौली बाजार में बुधवार शाम अचानक एक मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर नीचे स्थित चाय की दुकान के टिनशेड पर गिर गया। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान मालकिन घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा। सुरौली-पैकौली बाजार निवासी बेइला देवी पत्नी स्व. रामवृक्ष चौरसिया अपने निजी मकान में चाय की दुकान चलाती हैं। बुधवार शाम बाजार में काफी भीड़ थी। लोग खरीदारी में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मकान का अगला हिस्सा तेज आवाज के साथ नीचे टिनशेड पर गिर पड़ा। मलबा गिरने से टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी चपेट में आकर बेइला देवी घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें