फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे... भाव नृत्य पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
-अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगरपालिका में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पालिका में सांंस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जेनिथ पब्लिक स्कूल की अंशिका के मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे...भावनृत्य पर लोग झूम उठे।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। सेंट जोसेफ के छात्र ओम, वैभव जायसवाल ने भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा..., वरालिका सिंह ने शिव तांडव, सरस्वती शिशु मंदिर की जान्हवी गुप्ता, आर्या जायसवाल ने जलते दिए हैं..., घर मोरे परदेशिया...पर भावनृत्य, श्रीचंद जी महाराज की आरूषी गुप्ता और जान्हवी ने लवकुश कथा गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सरयू विद्यापीठ की माही और गौरी ने ठुमक चलत रामचंद्र...आराध्या मद्धेशिया, कार्तिक मद्धेशिया आदि ने लौट कर अयोध्या राम घर आएंगे... प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष, ईओ, एडवोकेट श्रवण सिंह, ओपी शुक्ल, विंदश्वर गिरी, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी अनजान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज गुप्त, हरिशंकर चौरसिया, आनंद सिंह, महेश यादव, जोखन बाबू, अनूप शाहा, सरवन, अन्नू सिंह, संतोष गहमरी, शंभूदयाल, अभिषेक सिंह, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें