फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाढ़ खंड ने बढ़ाई बांधों की निगरानी

Mon, 10 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए बाढ़ खंड ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता ने रविवार को तटबंधों का निरीक्षण किया। पिछले कई दिनों से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पहले नदी डुमरी गांव के पास कटान कर रही थी। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने बोरियों में मिट्टी भरकर रखवाया है। इसस कटान पूरी तरह रुक गया है। सरयू के तेवर को देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। बाढ़ खंड के अवर अभियंता सोनू कुमार ने चूरिया, कौसड़, महाल मंझरिया, पिंडी, मियापुर, खरवनिया के पास तटबंधों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें