बरहज। नगर-क्षेत्र में मंगलवार को अयोध्या के यादगार पल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर आस्था का ध्वज फहराये जाने के दौरान लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सराहना करते नहीं थक रहे थे। पूरे दिन क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। श्रीराम मंदिर के गुंबद पर लगाये गये भगवा ध्वज के पल को लोगों ने ऐतहासिक बताया। जिसकी पूरे दिन खूब चर्चा रही। अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के महंथ शिवचरण दास, उत्तराधिकारी गोपालदास, महंथ परमेश्वर दास आदि ने जीवन जीने की राह सिखाने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर और गुंबद पर नव्य ध्वजारोहण को ऐतिहासिक बताया। संवाद