तीसरे चरण के विकास खंडों में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन1455 पर्चें दाखिल किए गए। इनमें ग्राम प्रधान के लिए 1074 और सदस्य पद के लिए 381 पर्चें शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच 24 और 26 नवंबर को की जाएगी। 27 नवंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है, जबकि उसी दिन 27 नवंबर को दोपहर तीन बजे से चुनाव चिन्ह का आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सलेमपुर में ग्राम प्रधान के लिए 350 और सदस्य पद के लिए 127,भटनी में ग्राम प्रधान के लिए 264 और सदस्य पद के लिए 67,भाटपाररानी के चुनाव अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए 240 और सदस्य पद के लिए 77 पर्चा दाखिल किया गया है। बनकटा में ग्राम प्रधान के लिए 220 और सदस्य पद के लिए 110 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए पहले दिन 86 महिलाए और सदस्य पद के लिए 32 महिलाओं ने नामांकन पत्र जमा किया है।