फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव में 29 नवंबर को बेटी की बरात आनी थी। घर में उत्सव का माहौल था। जोरशोर से तैयारियां चल रही थीं। बिटिया के विवाह का निमंत्रण कार्ड मित्र-रिश्तेदारों के वहां पहुंचाया जा रहा था, तभी एक बड़ा हादसा हो गया। बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले के भुसौला गांव स्थित साढ़ू के घर से बेटी गरिमा की शादी का कार्ड देकर लौट रहे पिता ऋषिराज पांडेय) की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ गए भाई अंकुर (20) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियों के बीच घर में मातम छा गया है। बेटी गरिमा पापा-पापा की रट लगाते-लगाते बेहोश होकर जमीन पर गिर जा रही थी। हर तरफ चीत्कार की गूंज से माहौल गमगीन था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें