फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों ने बैठक कर जिला प्रशासन को चेताया, 20 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे आर-पार की लड़ाई

विज्ञापन
भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने बैतालपुर के थापर इंटर कॉलेज में  किया बैठक संवाद
विज्ञापन
भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने बैठक कर भरी हुंकार, कहा- बाजार से चारगुना मुआवजा नहीं मिला तो नहीं देंगे जमीन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को बैठक कर हुंकार भरी कि अगर बाजार भाव से चारगुना मुआवजा नहीं मिला तो वह किसी भी हाल में जमीन का एक टुकड़ा भी बाईपास मार्ग बनने के लिए नहीं देंगे। 20 जुलाई तक मांने पूरी नहीं हुई तो किसान आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। किसानों ने संकल्प लिया कि हर हाल में वह अपनी मांग मनवा कर रहेंगे। प्रशासन किसानों के बीच भ्रम फैला रहा है, इस पर भी किसानों ने आलोचना की।
बैतालपुर स्थित थापर इंटर कॉलेज में भूमि बचाओ संघर्ष समिति की बैठक को संबोधित करते अजीत त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को सर्किल रेट से चारगुना मुआवजा मंजूर नहीं है। किसान वर्तमान बाजार मूल्य के चारगुना मुआवजा लेकर रहेंगे। अगर प्रशासन ने गंभीरता से मांगों पर विचार नहीं किया तो 20 जुलाई से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य व किसान नेता कपिलमुनि त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन 50 दिनों से चल रहा है। धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन की लचर नीति के कारण टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान प्रधान रामानंद, लालमन यादव, सिद्धार्थ मणि, अनिल मणि, दूधनाथ, अजय मणि, अजय सिंह, सुदामा यादव, हंसनाथ यादव, अजय चौरसिया, चंदन मिश्र, कृष्णकांत तिवारी, राजनाथ यादव, ओमशंकर मणि, शिवाजी चौहान आदि मौजूद रहे।
-
बैठक में यह प्रस्ताव हुए पास
- वर्तमान बाजार मूल्य के चारगुना मुआवजा
- मुआवजे का आगड़न सीट जारी किया जाए
- जिन काश्तकारों की मकान व पूरी भूमि सड़क पर जा रही है उन्हें पुर्नस्थापित किया जाए

फैक्ट फाइल
- 12 जून को हो चुका है शिलान्यास
- 37 गांवों के किसानों की 110 हेक्टेयर भूमि ली जानी है
- 1900 करोड़ का बजट भी जारी हो चुका है
- 968 किसानों की भूमि ली जाएगी
- 22 किलोमीटर का है बाईपास

इन गांवों की ली जानी है जमीन
मुंडेरा, सुकरौली, अहिलवार बुजुर्ग, खुर्द, धनौती, कचुआर, देवरिया मीर, चकरवा धूस, घटैलागाजी, घटैला चेती, पकड़ी बुजुर्ग, पगरा, परसिया, रामपुर खुर्द, कुसम्हा, बेलवा, गोबराई, धनौती खास, पोखरभिंडा, भगवतीपुर, गौरा, भीमपुर, परसा बरवा, जैतपुरा, मुंडेरा, बांसगांव बुजुर्ग, धतुरा, बरारी, सझांव, बलुआ, बैतालपुर, गड़री, इटवा, सिरजम खास हैं।
विज्ञापन


जाम से निजात के लिए बनाया जा रहा है बाईपास
देवरिया-गोरखपुर मार्ग से सिरजम चौराहे से 22 किलोमीटर का बाईपास मार्ग बनाया जाना है। यह मार्ग देवरिया-सलेमपुर पर स्थित मुंडेरा तक पहुंचेगा। इसके हो जाने से सिविल लाइंस पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें