फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने लोहे की राॅड से युवक को पीटा, दोनों पैर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन से मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा घायल
विज्ञापन

पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो पिपरा नाजिर के एक व्यक्ति की गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से उसके दोनों पैर टूट गए। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति तीन दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर घायल और उसके परिवार के लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा नाजिर गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र हरेंद्र प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे ही गांव के कुछ लोगों ने 11 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे मेरे पिता हरेंद्र प्रसाद के ऊपर लोहे की राॅड एवं लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो अपने घर भाग गए। घायल को हम लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पता चला कि दाहिना और बायां दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया है। आरोप है कि जिसके दोनों पैर में फैक्चर हुए हैं, उसके ऊपर ही कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है, और आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसपी समेत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

कोतवाल उमेश कुमार वाजपोयी ने बताया कि अभी मुझे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए उमडी भीड़।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें