रुद्रपुर। बरईपार गांव स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने मंगलवार की शाम ताला तोड़कर चोर दान पात्र उठा ले गए। मंदिर के पुजारी राम श्रृंगार यादव ने मदनपुर थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दान पात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई राशि रखी रहती थी। मंगलवार की शाम पुजारी राम श्रृंगार यादव आरती करने मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा दान पात्र गायब है। संवाद