सोहनपुर/भाटपाररानी। विकास खंड भाटपाररानी के ग्राम रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को डीएम दिव्या मित्तल ने चौपाल लगाकर पात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किया तथा ग्राम पंचायत में पौधारोपण भी किया। डीएम ने चौपाल के दौरान पात्रों को वृद्धा, विधवा पेंशन, आवासीय, वरासत, शौचालय और दिव्यांग प्रमाणपत्र, राशन कार्ड आदि लाभार्थियों में वितरित किए। इस दौरान परिषदीय विद्यालय पड़री उमन एवं रघुनाथपुर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, एसडीएम रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी, लक्ष्मण कुशवाहा, डॉक्टर शम्स परवेज आदि मौजूद रहे। संवाद