फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई वाउचर जनरेट करने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिला

Wed, 02 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी सेंटर पर रुपये देने नहीं पड़ रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से ई रुपी वाउचर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी सहायता से वह अल्ट्रासाउंड जांच करा रही हैं। योजना के तहत गर्भवती प्राइवेट सेंटर पर अपनी जांच बिना पैसा के करा सकती हैं। अप्रैल से अब तक 5500 महिलाएं योजना का लाभ ले चुकी हैं। प्रदेश में ई वाउचर जनरेट कर गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करने में जिले को दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि जिले में शहरी क्षेत्र सहित 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को योजना के पैनल में शामिल किया गया है। यह वाउचर इन्हीं सेंटरों पर वैध माने जाएंगे। हर माह की एक, नौ, सोलह और 24 तारीख को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (पीएमएसए डे) का आयोजन कर गर्भवती को योजना का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें