देवरिया। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा रामपुर कारखाना के विभिन्न बूथों का दौरा किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत चलाए जा रहे एसआईआर अभियान का जायजा लिया तथा मौके पर ही कई मतदाताओं के फॉर्म भरवाए। उन्होंने ग्राम सभा नौतन के बूथ संख्या 138, 139 पर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हर घर में संपर्क कर यह जानकारी जरूर प्राप्त करें कि हर परिवार के मतदाताओं को फॉर्म प्राप्त हुआ या नहीं और फॉर्म भरकर जमा भी करवाएं। उन्होंने जनपद के सभी विधानसभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथों पर जाने का आग्रह भी किया। संवाद