फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिपो को मिलेंगी आठ नई बसें, प्रयागराज के लिए होगा संचालन

Fri, 27 Dec 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महाकुंभ को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से देवरिया डिपो को आठ नई बसें मिलेंगी। इसमें चार बसों को लाने के लिए कर्मचारी रवाना हो चुके हैं। यह बसें 13 से लेकर 28 फरवरी तक महाकुंभ के दौरान ही प्रयागराज में स्पेशल सेवा के रूप में संचालित की जाएगी। इसके बाद वह वापस डिपो को मिलेंगी। प्रयागराज में जनवरी में महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके लिए देवरिया डिपो की कुल 57 बसें विभिन्न रुटों पर संचालित की जाएगी। इन बसों का निर्धारण पहले कर दिया गया था और इन्हें भगवा कलर में पेंट कराकर व मरम्मत कार्य करा दुरुस्त कराया गया है। इन सभी बसों में पहली बार व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि इनकी लोकेशन मिलती रहे। जिले से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु़ओं व स्नानार्थियों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए चालकों-परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण में उन्हें यात्रा के दौरान यात्री से बेहतर व समुचित व्यवहार करने को कहा गया है। इधर महाकुंभ के ही बहाने सही डिपो को आठ नई बसें भी मिली हैं। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाकुंभ के अवसर पर देवरिया डिपो को आठ नई बसें परिवहन निगम की ओर से आवंटित की गई हैं। इनमें चार बसों को लेने के लिए यहां के कर्मचारी रवाना हो चुके हैं। आगामी दिनों में चार और बसें मिलेंगी। जो नई बसें मिल रही हैं, महाकुंभ के पहले उनका संचालन लोकल रुटों सहित उन रुटों पर किया जाएगा, जहां बसों की समस्या है। महाकुंभ के दौरान यह आठों नई बसें प्रयागराज में मेला स्पेशल बसों के रुप में संचालित होंगी। मेला समाप्त होने के बाद यह पुन:देवरिया डिपो के बेड़े में जुड़ जाएंगी। अभी वर्तमान में कुल 71 बसें हैं, नई बसों के मिलने के बाद डिपो में परिवहन निगम की बसों की संख्या कुल 79 हो जाएंगी। इसके बाद संचालन के लिए इनका रुट निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें