फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस के डर से भागा बदमाश, गिरकर घायल

Wed, 13 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। थाना क्षेत्र के पचरूखा मोड़ पर सोमवार की रात पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से एक गिरकर घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से तमंचा बरामद किया है। बाइक पर सवार उसका दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस घायल का इलाज कराने के लिए सीएचसी रुद्रपुर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पचरुखा मोड़ पर एकौना पुलिस को देखकर बाइक सवार दो बदमाश गाड़ी की रफ्तार तेज कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाशों की गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई। गाड़ी चला रहा बदमाश घायल हो गया। उसका दाहिना हाथ टूट गया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान बेलवा दुबौली निवासी जमुना चौहान के रूप में हुई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा बदमाश उसके गांव का आकाश निषाद था। उस पर गोरखपुर जिले के कई थानों में आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश का इलाज करा रही है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें