फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूपी सहित चार राज्यों में फैले हैं दंपती के तार, शहर की एक और महिला पर केस

Fri, 20 Oct 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एटीएस को अभिसूचना विभाग से जानकारी मिली है कि जनपद में कुछ ऐसे महिला और पुरुष हैं जिनके तार नक्सली गतिविधियों से जुड़े हैं। ये यूपी सहित चार राज्यों में घूम-घूम कर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। एटीएस के मुख्य आरक्षी की तहरीर पर बृजेश कुशवाहा, उसकी पत्नी प्रभा के अलावा शहर के साकेत नगर निवासी एक महिला और कुछ अज्ञात लोगों पर भी लखनऊ के गोमतीनगर थाना में केस दर्ज हुआ है। इसकी जानकारी होने पर जनपद पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले के 24 नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात में गोमतीनगर थाने में जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़ीरार निवासी बृजेश कुशवाहा और उसकी पत्नी प्रभा, मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी मनीष उर्फ राकेश श्रीवास्तव और उसकी पत्नी अनीथा उर्फ रश्मी, कानपुर के आरके नगर निवासी दिनेश और शहर के साकेत नगर ट्यूबवेल कालोनी मोहल्ला निवासी बिंदा उर्फ सोना उर्फ मंजू पत्नी कृपाशंकर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि सभी उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्यप्रदेश, बिहार और राजस्थान में घूम-घूम कर मीटिंग करते हैं। आपराधिक षड्यंत्र के तहत लोगों को भड़का कर सत्ता परिवर्तन की साजिश रच रहे हैं। इनकी विभिन्न स्थानों पर अत्यंत गोपनीय बैठक होती है।
एटीएस का मानना है कि कुछ संदिग्ध नक्सलियों ने जिले में भी गहरी पैठ बना ली है। इनके पास विभिन्न जगहों से लोगों का आना-जाना होता है। प्रतिबंधित संगठनों से इनके तार जुड़े हुए हैं। बृजेश और प्रभा मजदूर किसान एकता मंच, सावित्री बाईफूले संघर्ष समिति से जुड़े हुए हैं। बृजेश गोरखपुर में संस्कृत से एमए करने के दौरान ही इंकलाबी छात्र सभा से जुड़ गया था।
विज्ञापन

-
सूचना तंत्र सतर्कता बरत रहा है। ऐसी गतिविधियों पर पूरी नजर रहती है। एटीएस से समन्वय स्थापित कर तगड़ी कार्रवाई भी कराई जा रही है। हालांकि जिले में कहीं भी नक्सल गतिविधियां प्रकाश में नहीं आई हैं।
- संकल्प शर्मा, एसपी

छत्तीसगढ़ में महिला के संपर्क में आने के बाद से बदल गया था बृजेश
बरहज। वीरपुर मिश्र क्षेत्र के बड़ी रार में बुधवार को एटीएस की कार्रवाई के बाद से गांव में लोग हतप्रभ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीधे स्वभाव वाला बृजेश छत्तीसगढ़ में महिला के संपर्क में आने और शादी करने के बाद से बदल गया था। हालांकि, उसकी पत्नी डेढ़ माह से मायके गई हुई थी। एटीएस के उठाए जाने के बाद घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
रामसरीखा के पांच संतानों में बृजेश सबसे छोटा पुत्र है। दो पुत्रों का पूर्व में निधन हो चुका है। जबकि एक उत्तराखंड और एक भाई अपने परिवार के साथ गांव पर है। पिता की मौत के बाद बृजेश भी अपनी पत्नी के साथ गांव रहने लगा, जो गांव पर ही बैग बनाने की दुकान किए हुए था। दो-तीन माह पहले भलुअनी में दुकान खोल दी। छत्तीसगढ़ से गांव आने के बाद उसके अंदर बदलाव के साथ-साथ घर पर अपरिचित लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि बाहर से आने वाले लोग किसी संगठन से जुड़े थे। जो अक्सर बैठक करने आते थे। हालांकि गांव में बृजेश का परिवार काफी सज्जन माना जाता है। बृजेश का तार नक्सलियों के साथ जुड़ा होने और कार्रवाई गांव में पूरे दिन चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें