बरहज के कपरवार पश्चिमपुरा में नाली के बीच लगा विद्युत पोल संवाद
कपरवार गांव में जर्जर तार की जगह केबल लगा रहा विद्युत निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के आदर्श ग्राम कपरवार में विद्युत निगम कार्यालय की ओर से जर्जर तारों को बदलकर केबल,जबकि जरूरत पड़ने पर जगह-जगह विद्युत पोल भी लगाया जा रहा है। गांव के पश्चिमपुरा में ठेकेदार द्वारा नाली के बीच में पोल गाड़ दिया गया है। जिससे प्रदूषित पानी सड़क पर फैल रहा है। जिसे लेकर लोगों में नाराजगी है। जिसकी लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है।
पश्चिमपुरा में राजेश पासवान के घर से होकर गांव में रास्ता जाता है। सड़क से सटे ग्राम पंचायत की ओर से लोगों के घरों के प्रदूषित पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कराया गया है। लोगों के अनुसार ठेकेदार ने राजेश के घर के पास बीच नाली में दो खंभा लगवा दिया है। जिससे नाली अवरुद्ध हो गई है। जबकि प्रदूषित पानी नाली के रास्ते बहने की जगह सड़क पर फैल रहा है। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शासन के निर्देश पर कपरवार में आरडीएसएस के तहत जर्जर तारों को बदला जा रहा है। विद्युत खंभों पर एल्युमिनियम के नंगा बिजली के तार की जगह केबल लगाया जा रहा है। जबकि जगह-जगह खंभों पर डीपी भी लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर विभाग विद्युत पोल भी गड़वा रहा है। सचिव ज्योति स्वरूप ने बताया कि ग्रामीणों ने नाली अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की है। जिससे विद्युत निगम को अवगत करा दिया गया है।
कोट-
ठेकेदार की ओर से आरडीएसएस के तहत कार्य कराया जा रहा है। नाली में खंभा गाड़ने की शिकायत मिली है। जिसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।
मनीष गुप्त अवर अभियंता, विद्युत निगम बरहज