रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के नोनिया टोली वार्ड में आयोजित शिव महापुराण का मंगलवार को समापन हुआ। यजमान रामाश्रय जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, दीनानाथ जायसवाल, ध्यानचंद जायसवाल और रविंदर यादव ने विधि-विधान से मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापित कराया। कथा वाचक पंडित धनंजय शास्त्री एवं शिव स्थापना के आचार्य पंडित दयानंद दूबे एवं पंडित नीलमणि शास्त्री रहे। मंगलवार को हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद