फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएम ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

विज्ञापन
सीएम योगी और सैन्य अधिकारीयों ने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकत कर ढाँढस बँधाया - फोटो : mathura
विज्ञापन
बैतालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री 12:37 बजे पूर्व सांसद के पैतृक आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के सैन्य और राजनीतिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सेना के वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने वरिष्ठ साथी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें