फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनभर जाम से जूझता रहा शहर, परेशान रहे लोग

Tue, 16 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में सोमवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे दिन भर गाड़ियां सड़क पर रेंगती रहीं। इसके चलते लोगों को परेशान उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शहर में रुद्रपुर मोड़ से लेकर सुभाष चौक तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। रुद्रपुर मोड़ से शहर में प्रवेश करते ही लोगों को जाम से सामना करना पड़ा। भटवलिया चौराहे पर यातायातकर्मी की सजगता के बावजूद यहां जाम लगा रहा। आसपास की दुकानों और बड़े मार्ट के द्वारा सड़क पर अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वाले भी सड़क पर आ गए। इसके चलते मुश्किलें हुईं। इधर, बस स्टैंड चौराहे से लेकर जिला पंचायत गेट तक वाहन रेंगते रहे। सुभाष चौक पर भी जाम की स्थिति रही। रामलीला मैदान रोड, मोतीलाल रोड और राघव नगर में भी रह रहकर दिनभर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें