नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह को सदर एसडीएम ने दिलाई शपथ
प्रभारी मंत्री के आने में देरी के चलते ढाई घंटे विलंब से हुआ शपथ ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मैं अलका सिंह ईश्वर की शपथ लेती हूं कि...। यह पंक्ति पूरी होते ही देवरिया क्लब का हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यकर्ता उत्साहित थे। भाजपा के आला नेता गदगद। देवरिया क्लब के हॉल में पैर रखने तक को जगह नहीं थी। अवसर था नगर पालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण का। शुक्रवार को तीसरी बार अलका सिंह ने नगर पालिका की कमान संभाली।
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह के देरी से पहुंचने के कारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से शुरू हुआ। डेढ बजे एसडीएम सौरभ सिंह ने अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने सभी 33 वार्डों के सभासदों का शपथ ग्रहण कराया। सबने नगर के विकास के लिए मिलजुलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
शपथ ग्रहण समारोह स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख बिंदा सिह कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध अमित सिंह, सदर विकास खंड के प्रमुख पवन कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय आदि नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
इनसेट
पांच सौ से अधिक सड़कों का निर्माण जरूरी
नगर क्षेत्र में नए व पुराने वार्डों को मिलाकर करीब चार सौ सड़कें कच्ची हैं। घर बना लेने के बाद से ही लोग सड़क पक्की होने का इंतजार कर रहे हैं। सौ से अधिक संपर्क मार्गों के निर्माण की दरकार है। जिससे नए वार्डों को सीधे शहर से जोड़ा जा सके।
-
जल निकासी का इंतजाम
शहर में जल निकासी की समस्या बीते पांच साल से नासूर बनी है। इसके लिए 44 करोड़ की परियोजना पर काम तो चल रहा है, लेकिन इसका लाभ ज्यादातर शहर के मध्यवर्ती बासिंदो को ही मिल पाएगा। सोमनाथ नगर, रामगुलाम टोला पूर्वी, अली नगर, शहीद नगर, बाबू बभनी, चटनी गड़ही मोहल्ला, चकियवा मंगलमपूरम आदि मोहल्लों नाली निर्माण न होने के चलते बरसात में जल जमाव की समस्या रहती है।
-
60 हजार लोगों तक पहुंचाना होगा पेयजल
वर्तमान समय में नगर पालिका करीब 20 हजार परिवारों को ही पाइप के सहारे पेयजल आपूर्ति कर पा रही है। पुराने वार्डों के लगभग 10 हजार परिवार पहले से ही पेयजल सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा नव सृजित आठ वार्ड में पेयजल पाइप लाइन का काम नहीं हुआ है। यहां कि आबादी हैंडपंप पर निर्भर है।
-
10 हजार जगहों पर करना होगा उजाला
नगर पालिका ने शहर में 7509 जगहों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की है। सीमा विस्तार के बाद करीब 10 हजार प्रकाश प्वाइंट चिन्हित कर स्ट्रीट लाइट लगवाना पड़ेगा। इसके अलावा पुरवा चौराहा से रूद्रपुर मोड़ तक प्रकाश पोल लगाकर प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ करनी पड़ेगी।
सफाई व्यवस्था में सुधार की दरकार
नगर पालिका के पास नियमित, संविदा व आउट सोर्सिंग मिलाकर करीब साढे तीन सौ सफाई कर्मी हैं। पहले से ही 50 कर्मियों की कमी थी। अब सीमा विस्तार होने के बाद नए वार्डों में करीब 80 सफाई कर्मी तैनात करने पड़ेंगे। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, अस्थाई कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराना होगा।
-
पार्किंग की व्यवस्था जरूरी
शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका 10 साल से हर बार की बजट बैठक में पार्किंग की सुविधा देने के लिए मसौदा तैयार करती है। जगह न मिल पाने के चलते यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला जाता है। शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के चलते लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ी करते हैं। इससे दिन भर जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
-
रामपुर कारखाना नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 10 सभासदों ने ली शपथ
फोटो समाचार
- नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नेपाल के पूर्व राज्यसभा सदस्य निरंजन थापा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना । नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमारी देवी को शुक्रवार की शाम को कस्बा में के पी सिंह के दरवाजे पर आयोजित भव्य समारोह के बीच अपर उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उसके बाद अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने सभी निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई। जिसमें वार्ड नंबर एक से परमेश्वर पासवान, वार्ड नंबर दो से जयमती देवी, वार्ड नंबर तीन से पवन राजभर, वार्ड नंबर चार से उषा देवी, वार्ड नंबर पांच से उषा देवी, सोनार टोली वार्ड नंबर छह से लक्ष्मण जायसवाल, जलकल वार्ड नंबर सात से शहनवाज उर्फ लड्डन, मस्जिद वार्ड नंबर आठ से सेराज, राजगद्दी वार्ड नंबर नौ से रीता देवी, ठाकुर मंदिर वार्ड नंबर 10 से मोहम्मद जिकरुल्लाह शामिल रहे।
-
नेपाल के पूर्व राज्यसभा सदस्य का हुआ स्वागत
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत अध्यक्ष शिव कुमारी देवी के शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल देश के काठमांडू से पूर्व सांसद निरंजन थापा पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों को शुभकामना दी। सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी और रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ब्लाक प्रमुख त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी ने नेपाल के पूर्व सांसद को अंग वस्त्र और माला पहनाकर माल्यार्पण स्वागत किया।
-
नगर पंचायत भाटपाररानी अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी, भाटपार रानी। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता शुक्रवार को दोपहर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। वहां प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद वे कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचने पर ईओ अमित कुमार सिंह और नगर पंचायत कर्मचारियों ने उनका जोश खरोश के साथ स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से मिलकर परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि नगर के कार्यों तथा नगर वासियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान ईओ अमित कुमार सिंह,रण वीर प्रताप सिंह उर्फ लाला, बृजानंद यादव,, संदीप मिश्रा, नरेंद्र कुशवाहा, ऋषिकेश गुप्ता, अजय आर्य,पवन राय, राजेश प्रसाद, विंध्याचल गुप्ता ,ब्रिज बिहारी यादव, रामनाथ ,अच्छेलाल, वीरू सहित समस्त सफाई कर्मी मौजूद रहे।
नई नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने ली शपथ
- शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार को नगर पंचायत तरकुलवा स्थित शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड में नवसृजित नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
उप जिलाधिकारी देवरिया सौरव सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा को शपथ ग्रहण कराया। इसके पश्चात अध्यक्ष ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के शुरूआत में नगर पंचायत तरकुलवा के ईओ पंकज कुमार ने मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि विधायक रामपुर कारखाना को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान फाजिल नगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, पथरदेवा ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, देसही ब्लॉक प्रमुख संजय त्रिपाठी, तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी,आदि मौजूद रहे।
हेतिमपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने ली शपथ
सभी 14 सभासदों के साथ मिलकर विकास का दोहराया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौर न हर दल के लोग मौजूद रहे। हेतिमपुर नव सृजित नगर पंचायत के पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुक्रवार की शाम को अपर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद अध्यक्ष ने कुल 14 सभासदों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में वीरेंद्र यादव ने सभी का आभार जताया। सभी सभासदों और विपक्ष से सदन चलाने और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की। कहाकि विकास की रूपरेखा तैयार करने और कार्यों के लिए सबका साथ और सहयोग जरूरी है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पथरदेवा प्रमुख सुब्रत शाही, डाॅक्टर विनय कुमार राव, नन्हे सिंह, पंकज गुप्ता, रमेश जायसवाल, रमेश सिंह और जगदंबा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
पथरदेवा क्रांति सिंह ने ली शपथ
पथरदेवा। नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष क्रांति सिंह के सदर एसडीएम सौरभ सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने चौदह सभासदों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। सभी वार्डों का ख्याल किया जाएगा।