फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जमीन पर बैठकर दी परीक्षा

Mon, 14 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
लार ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठकर परीक्षा देते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
सलेमपुर में परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा अव्यवस्थाओं के साथ सोमवार से शुरू हो गई। इसमें परीक्षार्थियों को बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था। लार और सलेमपुर ब्लॉक के अधिकांश विद्यालयों पर बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन


शासन के सख्ती के बाद इस बार परिषदीय विद्यालय की परीक्षा में पारदर्शिता बरती गई है। बच्चों को कॉपी और पेपर भी उपलब्ध कराया गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें परीक्षार्थियों को खुले मैदान में जमीन पर  बैठाकर परीक्षा कराई गई, जबकि विद्यालयों में हजारों रुपये प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के बैठने के लिए के इंतजाम पर खर्च होता है।

परीक्षा की निगरानी के लिए ब्लॉक के सभी एबीआरसी की ड्यूटी लगाई गई थी। जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों पर किसी की नजर नहीं पड़ी। परीक्षा के बाद प्राथमिक विद्यालय की कॉपी एनपीआरसी  और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कॉपी बीआरसी पर जमा की गई। इसमें में कई विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने विलंब से कॉपी जमा किया।
विज्ञापन


इस बाबत लार के बीईओ ने बताया कि बच्चों को जमीन पर बैठना गलत है। मैं तहसील दिवस में था। जमीन पर बैठाकर परीक्षा कराने वाले प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें