देवरिया। विधायक व राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने रविवार को सलेमपुर कस्बे के नवनिर्मित बस स्टेशन का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। राज्यमंत्री ने बस स्टेशन का बचा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश देते हुए कहा कि अक्टूबर में बस स्टेशन का लोकार्पण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली।