फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव की हुई शिनाख्त, सड़क हादसे में महुईं के युवक की हुई थी मौत

Sat, 28 Dec 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क हादसे में दो दिन पूर्व एक युवक की मौत हो गई थी। उसके शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप के जरिए शव का शिनाख्त हुआ। इसके बाद परिजनों को मौत की जानकारी हुई। वह एक दुकान पर रहकर मजदूरी का काम करता था। बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुईं गांव के रहने वाले विजय प्रकाश यादव (45) पुत्र हरिलाल यादव शहर के एक दुकान पर रहकर मजदूरी का काम करता था। उसका कोतवाली क्षेत्र के इजरही में भी एक मकान है। बुधवार की सुबह वह इजरही स्थित अपने मकान से दुकान पर जाने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात को वह इजरही परसिया के बीच वह सड़क हादसे में घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को अज्ञात मानकर मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को व्हाट्सएप के जरिए फोटो देखकर परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव का शिनाख्त किए। विजय की दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें