फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मवन नदी में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर क्षेत्र में मवन नदी में डूबे युवक का शव पुलिस ने रविवार को खोज लिया। शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हेतिमपुर में मवन नदी पर बने रेगुलेटर प्वाइंट को अपनी सुविधा के अनुसार वाटर पार्क बनाकर स्नान कर आनंद लेना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार की शाम को स्नान के दौरान युवक नदी में लापता गया। देर शाम तक पुलिस ने खोजबीन की, मगर पता नहीं चल सका। रविवार की शाम को पुलिस ने रेगुलेटर प्वाइंट से चंद कदम आगे शव को खोज लिया। युवक की पहचान कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के बाढू चौराहा निवासी 20 वर्षीय विशाल श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह साथियों के साथ स्नान करने गया था। कसया के सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मवन नदी में डूबे युवक का शव रविवार को नदी से खोज लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें