सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर निवासी सरीखन कन्नौजिया पुत्र चन्द्रशेखर कन्नौजिया दुबई कमाने गया था। वहां 10 अक्तूबर की रात भोजन कर सोने के बाद उसकी हृदयाघात से मौत हो गई। परिजनों ने शव को घर लाने की मांग की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसका शव घर पहुंचा। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।