खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां गांव के 28 वर्षीय श्रवण कुमार की दुबई में हुई मौत के एक पखवाड़े बाद शनिवार की देर शाम उसका शव घर लगाया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। खुखुंदू क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का सबसे छोटा बेटा श्रवण कुमार बीते माह में 13 दिसंबर को दुबई सोनापुर में एक कंपनी में कमाने गया। वहां पहुंचने पर उसे 17 दिसंबर से काम मिला। इसी बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद श्रवण कुमार ने अंतिम बार 24 दिसंबर को अपने पिता राजेन्द्र प्रसाद से बात की थी। जब घरवालों से बातचीत बंद हुई तो पिता ने एजेंट से संपर्क साधा। एजेंट ने बताया कि श्रवण कमरे में मृत पाया गया है। संवाद