फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरकुलवा के युवक का चेन्नई में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

Mon, 20 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के ग्राम नरहरपट्टी गांव के 30 वर्षीय युवक का शव रविवार की सुबह चेन्नई के रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव के घर पहुंचे के इंतजार में हैं। जानकारी के अनुसार, नरहरपट्टी गांव निवासी राम नाथ यादव के तीन बेटों में सबसे छोटा जयश्री यादव (30) की शादी एक साल पहले कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खोहिया गांव में हुई थी। वह चेन्नई में रहकर बेल्डिंग का काम करता था। रविवार की सुबह चार बजे चेन्नई के तिरछी इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे जयश्री का शव पड़ा मिला। उसके पैर व चेहरे पर चोट के निशान थे। एक महीने पहले ही उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी। लगातार दूसरी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ है। जयश्री की पत्नी मुन्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें