फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंद घर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, शरीर के हिस्सों पर मिले चोट के निशान- आने लगी थी बदबू

Thu, 20 Jun 2024 04:22 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देख लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  भेज दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव निवासी उपेंद्र गुप्ता (25) वर्ष पुत्र रामदेनी गुप्ता घर पर अकेला रहता था। उसके दो भाई मुंबई में रहकर प्राईवेट जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उसके मकान से दुर्गंध आने लगी।
विज्ञापन
सलेमपुर थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलेमपुर के एक बंद घर में एक युवक का शव बरामद हुआ। वह घर पर अकेला रहता था। दुर्गंध आने पर बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मौजूदगी में बंद घर का ताला खुलवाकर देखा तो एक कमरे में बेड के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसके सिर और पेट पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन


देख लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  भेज दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव निवासी उपेंद्र गुप्ता (25) वर्ष पुत्र रामदेनी गुप्ता घर पर अकेला रहता था। उसके दो भाई मुंबई में रहकर प्राईवेट जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उसके मकान से दुर्गंध आने लगी।

लोगों ने संदेह होने पर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब गेट का ताला तोड़कर अंदर गई तो एक कमरा में उपेंद्र का शव बेड के नीचे पड़ा हुआ था। यह देख सभी लोग अवाक हो गए। पुलिस ने उसके भाइयों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की शाम वह घर पर दिखाई दिया था। लोगों का कहना था कि अगर वह बेड से गिरा होता तो पेट और सिर में इतनी गंभीर चोटें नहीं लगती। हालांकि इस मामले में कोतवाली पुलिस जॉच कर रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घर के अंदर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें