तरकुलवा। तीन दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव सपही पुल के पास नदी में उतराया हुआ मिला। शव की शिनाख्त महुआपाटन गांव की रामा देवी (65) पत्नी राम प्रसाद के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, महिला बृहस्पतिवार को घर से निकली थी। खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच लोगों ने बंजरिया बाजार के सपही पुल के पास नदी में एक महिला का शव उतराया देखा। संवाद