फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर के वृजानंद का था अंडरपास में मिला शव

Mon, 19 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के करौता गांव के समीप रेलवे अंडर पासपास के पास मिले शव की पहचान सलेमपुर कोतवाली के सलेमपुर पूर्वी टोला के वृजानंद पुत्र श्रीकिशुन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रोगी था और घर से 15 दिन से लापता था। सलेमपुर-बरहज रेलखंड पर देवरहा बाबा हाल्ट के समीप शुक्रवार को करौता गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में जमा पानी में लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसमें लोगों के अनुसार दुर्गंध भी आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस चौकी प्रभारी चकरा गोसाईं सुनील कुमार ने बताया कि शव की पहचान उसके परिजनों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें