फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट-महुआनी मुख्य मार्ग पर परसिया भंडारी गांव के पास शुक्रवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खरजरवा निवासी अंकुर पटेल (22) पुत्र मुन्ना पटेल शुक्रवार की शाम अपने निजी कार्य से मित्रों के साथ सोनूघाट चौराहे से अपने गांव खरजरवा वापस आ रहे थे। अभी वह परसिया भंडारी गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों और राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल अंकुर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां राजकुमारी देवी, छोटी बहन रंजनी और छोटा भाई पुनीत का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम है। मुन्ना पटेल के दो पुत्रों में अंकुर बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह शहर के एक दुकान पर रहकर कार्य करता था। पिता मुन्ना पटेल मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि अंकुर बहुत ही मिलनसार और सार्वजनिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें