फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने पशु चिकित्साकर्मी को दौड़ाया, बाइक किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सलेमपुर। मईल थाने के पड़री गजराज गांव में पशु को कृत्रिम गर्भाधान का इंजेक्शन लगाने गए कृत्रिम गर्भाधान वर्कर को मनबढ़ों ने मंगलवार को घेर लिया। पिटाई से बचने के लिए पशुचिकित्साकर्मी बाइक छोड़ भागकर छिप गया। जिससे खार खाए मनबढ़ों ने उसकी बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

मईल क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी आशुतोष सिंह पशु कृत्रिम गर्भाधान वर्कर हैं। मईल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़री गजराज गांव में पशु के कृत्रिम गर्भाधान का इंजेक्शन लगाने गए थे। वहीं पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया। लोगों की पिटाई के डर से एक घर में छिप गया। जिसके बाद लोगों ने उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है मईल थानाध्यक्ष गोपाल राजभर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें