भाटपार रानी। बब्बन सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्त दिवसीय शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राकेश रंजन प्राचार्य ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य सामाजिक चेतना को जागृत करना एवं अंतर्निहित शक्तियों के नेतृत्व क्षमता का विकास करना होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत कुमार तिवारी ने सामाजिक बुराइयों का समूह नष्ट करने का माध्यम राष्ट्रीय सेवा योजना को बताया। राधेश्याम चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र प्रेम एवं सद्भावना प्रदान करता है। दिनेश प्रसाद गुप्ता ने कहाकि इससे महिला सशक्तिकरण व दहेज जैसी सामाजिक बीमारी समाप्त हो सकती है। दिलीप कुमार प्रजापति ने कहा कि इससे व्यक्तित्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण होता है। इससे पूर्व साक्षी, खुशबू, सनम खातून, निशा सिंह, पूजा, शालू, खुशी राज शर्मा, विद्या कुमार, शिवम कुमार आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संवाद